हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।
आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
धीरेंद्र तिवारी दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले के किरन्दुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। आपस मे झगड़ा कर रहे पति पत्नि को समझाइश देने गए पड़ोसी पर चाकू से वार कर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी किरन्दुल थाने में दर्ज कराई गई। जिसके बाद किरन्दुल थाना प्रभारी प्रहलाद साहू के नेतृत्व में मामले की पड़ताल की गई। घायल को फौरन एनएमडीसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस द्वारा तत्तपरता दिखाते हुए आरोपी शम्भूनाथ यादव को प्रदीप जाल पर जानलेवा हमला करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कल संध्या लगभग 07.00 बजे पड़ोसी शम्भुनाथ यादव अपने पत्नी के साथ अपने घर के आंगन में झगड़ा लड़ाई कर जोर-जोर से गाली गलौच करते हुए मारपीट कर रहा था जिसे देख सुन कर प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ जाकर शम्भुनाथ यादव को समझाने लगे इसी दौरान प्रार्थी का भाई प्रदीप जाल भी शम्भुनाथ यादव को समझाने लगा जिससे क्रोधित होकर शम्भुनाथ हाथ में चाकू लेकर आया कहते हुए रात्रि करीबन 08.00 बजे प्रदीप जाल के दाहिने छाती पर प्राणघातक वार किया जिससे छाती में गहरा चोट लग गया । जिसे प्रार्थी तत्काल थाना लेकर आया प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और तत्काल आहत को ईलाज वास्ते पुलिस वाहन से एनएमडीसी अस्पताल भर्ती कराया गया।
