CHHATTISGARHदंतेवाड़ा
किरंदुल कॉलेज के छात्रों ने सिंगल यूज़ पॉलिथीन के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

धीरेन्द्र तिवारी दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल स्थित अरविंद महाविद्यालय के शिक्षक और स्कूली छात्र छात्राओ ने सिंगल यूज पॉलिथीन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने लोगों को बताया कि इसके उपयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इसलिए पॉलिथीन का प्रयोग ना करे। इससे हमको बचना चाहिए जिससे पर्यावरण को हानि एवं जानवरों को भी कोई हानि न पहुंचे। प्रदूषण ना फैले। कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्रोफेसर के द्वारा जगह जगह लोगो सिंगल यूज पालीथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया एवं इसके दुष्परिणाम के बारे में भी बताया गया।