BASTARCHHATTISGARHNaxal Attackबीजापुरसुकमा

टेकलगुड़ा मुठभेड़ में 2 हार्डकोर नक्सली की हुई मौत, नक्सलियों ने प्रेसनोट जारी कर दी जानकारी।

मारे गए नक्सलियों के तस्वीर जारी करते हुए हमले के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 

बीजापुर/सुकमा। सुकमा-बीजापुर की शरहदी क्षेत्र टेकेलगुडम इलाके में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए नक्सलियो ने महिला समेत दो नक्सली मारे जाने की दी जानकारी। इस हमले में तीन जवान हुए थे शहीद और 15 जवान हुए थे घायल। हमले की जानकारी देते हुए मारे गए दो नक्सली साथियों की तस्वीर भी जारी किया। हमले में मांडवी राजे सेक्शन कमांडर कम्पनी नम्बर 2, एवं माड़वी बोज्जा पार्टी सदस्य बीएन 1 के दो नक्सलियों मारे जाने का जिक्र किया है। प्रेसनोट में मारे गए साथियों के तस्वीर भी लगाई गई है।  नक्सलियों ने इस हमले का जिम्मेदार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा को बताया सुरक्षाबलों के दावों को झूठ बताया इस पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे जाने की खबर को बताया झूठा, नक्सली प्रवक्ता समता ने प्रेसनोट में नक्सली संघठन को हुए इस हमले में नुकसान की जानकारी दी है। देखिये प्रेसनोट….