CRPFबीजापुर

नक्सल प्रभावित इलाकों में परिचालन ड्यूटी

जनसम्पर्क स्थापित करना ग्रामीणों को विकास की धारा से जोड़ना

 

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 168 वी वाहिनी छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले के अति संवेदनशील व नक्सल प्रभावित इलाकों में परिचालन ड्यूटी के अलावा जनसम्पर्क भी स्थापित कर रही है। ऐसा मे 05 एवं 06 फरवरी 2023 को देखा गया जिसमें बीजापुर जिले के अति संवेदनशील, तर्रेम एवं बासागुडा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 168 वी वाहिनी की क्रमशः डी और जी” कम्पनी व फिल्ड अस्पताल बासागुडा के द्वारा सिविक एक्सन प्रोग्राम मे तर्रेम बाजार के दिन चिकित्सा शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 25 से अधिक गाँवों के लगभग 400 महिलाओ, पुरषों एवं बच्चों ने मेडिकल कैम्प का लाभ उठाया तथा मुफ्त चिकित्सा, औषधी एवं परामर्श मिलने से मरीज काफी खुश दिखे साथ ही लोगों द्वारा इस तरह के चिकित्सा शिविर समय-समय पर लगाने के लिए अनुरोध किया गया।

 

इस चिकित्सा शिविर में आसपास के लगभग सभी गॉवों से बासागुडा, सरकेगुडा, हीरापुर, तीमापुर, मुरदण्डा, पेगडापल्ली, चिन्नगेल्लुर, कोरसागुडा, रघुनाथपकेला, बुडकीचेरू, पुसबाका, दुगईगुडा आदि के ग्रामिणों मे जो मुख्यालय बीजापुर पहुंचने में असमर्थ थे वे सभी ग्रामवासी फिल्ड अस्पताल बासागुडा 168 वी वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में आयोजित चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।

 

इस चिकित्सा शिविर में डा० अनिल ठाकुर (सी. एम. ओ.), डॉ.मनोज कुमार,फिल्ड अस्पताल बासागुडा, डा० के. शर्मिला रेडडी (एस.एम.ओ.) 168 बटा0 ने मरिजों को मुफ्त परामर्श व मुफ्त दवाई वितरित किया। इस कार्यक्रम में संदीप चौहान , असिस्टेंट कमांडेंट,  के. सुभीष, असिस्टेंट कमांडेंट एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अन्य अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित थे।