नक्सलियों ने सड़क में सुरंग बनाकर डाला मौत का सामान, जवानो ने मंसूबों को किया नाकाम।

नक्सलियों के लगाए 10 किलो वजनी बम को मौके पर किया निष्क्रिय।
धीरेंद्र तिवारी दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में किरंदुल पुलिस के संयुक्त टीम ने गुरुवार को नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग से 10 किलो वजनी आईईडी को जवानों ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है। जानकारी के मुताबिक किरन्दुल थाने से पुलिस की सयुंक्त टीम ने यह कार्यवाही की है। गौरतलब है कि हिरोली से मड़कामीरास रोड का निर्माण कार्य चल रहा है ! निर्माण कार्य के सुरक्षा हेतु लगे पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा हिरोली रोड में रोड के किनारे से सुरंग (फॉक्स होल) बनाकर रोड के मध्य में लगभग 10 किलो का कमांड कंट्रोल आईईडी नक्सलियों द्वारा लगाया गया था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के आदेशानुसार एसडीओपी किरंदुल कपिल चंद्रा एवं थाना प्रभारी किरन्दुल प्रहलाद साहू के नेतृत्व में बीडीएस टीम, थाना किरन्दुल, कैंप हिरोली एवं चोलनार सीएएफ की संयुक्त बल द्वारा नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी स्थल पर पहुंचकर उक्त आईईडी को बीडीएस टीम प्रभारी सूबेदार निर्मल सिंह, प्र.आरक्षक रामचंद्र कवंर, आरक्षक कामता प्रसाद, संजय टोप्पो द्वारा डिटेक्ट कर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।