नकुलनार सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी पर मनाया गया मातृ-पितृ दिवस।

बच्चों ने अपने माता-पिता को लगाया तिलक, उतारी आरती।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले नकुनालर ग्राम में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में बसंत पंचमी का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल में स्थानीय शिव मंदिर के पुजारी द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप पप्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कर की गई। इस दौरान दो नव प्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। एवं उन्हें स्लेट प्रदान की गई।

इसी तारतम्य में संध्याकाल मे छात्र-छात्राओं द्वारा अपने माता-पिता की तिलक दीप दिखा कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान नन्हे बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि नकुलनार में कई वर्षों के बाद सरस्वती शिशु मंदिर का संचालन पुनः शुरू किया गया है। समय समय यहां कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बसन्त पंचमी के अवसर पर यहाँ सरस्वती शिशु मंदिर समिति ने बड़ी भव्यता से कार्यक्रम का आयोजन किया है।

जिमसें बच्चों के पालक एवं ग्राम वासी ने शिरकत की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष प्रमोद भदौरिया, हरीश गौतम, धीरेंद्र राठौर, संतोष उइके, सुधीर चौहान, कमलेन्द्र पटेल, रमेश प्रताप, नागेश मिश्रा, बीना सिंह, शेफाली सिंह, जया बघेल, रीमा बघेल समेत समस्त पालकगढ़ एवं बच्चे मौजूद रहे।