BJPCHHATTISGARH

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानो को याद कर दी श्रद्धांजलि।

भाजपा कार्यकर्ताओ ने जय स्तम्भ चौक में कैंडल जलाकर किया नमन।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा में जवानो को ले जाने वाले सी०आर०पी०एफ० वाहनों के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवानो की शहादत हुई थी।शहीद जवानो की याद मे 14 फरवरी 2024 को जय स्तंभ चौक दंतेवाड़ा में मोमबत्ती जलाकर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए | इस दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश शर्मा, कुलदीप ठाकुर, जयदयाल नागेश, गुप्त कैलाश मिश्र, रूपन मंडल, कुणाल ठाकुर, जय भंसाली, बृजेश राणा, निखिल नाग, कीर्ति ठाकुर, भावना परगनिया, शिव प्रताप सिंह, गुलशन नईक, हिमांशु परगनिया, सुमित ओयामी, अविनाश मिश्रा, कमला बैरागी, दीपेश पटेल, शुभम मिश्रा, हर्ष प्रधान, आर्यन शर्मा, राहुल ठाकुर जय स्तंभ चौक पर उपस्थित हुए। शहीद जवानों की याद में मोमबत्ती जलाकर शहादत को नमन किया व वीर जवानो के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी |