CHHATTISGARHछत्तीसगढ़

कटेकल्याण में संपन्न हुआ महतारी वंदन लाभार्थी सम्मलेन।

महिलाओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लाक में शक्ति वंदन एवं महतारी वंदन योजना का आयोजन किया गया जिसमे स्व सहायता समूह एवं डेनेक्स की ग्रामीण माताओ बहनो ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का महतारी वंदन एवं शक्ति वंदन योजना के लिये आभार व्यक्त किया | इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमला विनय नाग,जिला संयोजक व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजमन ठाकुर,सरपंच पतिराम,जिला मंत्री संजय ठाकुर, लक्ष्मी नारायण,मासा पोडियाम, जयपाल नाग,बालमन नाग,सरस्वती नाग,जय नाग,कनकदेई,परियोजना प्रबंधक सुशील बारा समेत ग्रामीण मताये बहने उपस्थित हुए |