CHHATTISGARHNaxalismPolishआत्मसमर्पणसुकमा
सुकमा में आठ लाख के ईनामी नक्सली ने किया सरेंडर।

नक्सलियों की 1 नम्बर बटालियन में सक्रीय था
संवाद एक्सप्रेस सुकमा। छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा चलाये जाए रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आज बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा जिले में एक आठ लाख के इनामी नक्सली ने आत्म समर्पण किया है। सुकमा में पुलिस द्बारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर आत्म समर्पण किया है। नक्सल संगठन की बटालियन नम्बर 01 कंपनी की नम्बर 02 का सक्रिय कमांडर ने किया आत्म समर्पण।नागेश उर्फ पेड़कम ऐरा में नाम से जाना जाता था।नक्सलियों की अमानवीय विचारधारा से प्रताड़ित होकर किया सरेंडर। एसपी किरण चव्हाण, डीएसपी उत्तम प्रताप, निशांत पाठक, रवि उपाध्याय के समक्ष किया सरेंडर। यह माओवादी ताड़मेटला जिसमे 76 जवान शहीद हुए थे समेत करीब 10 बड़ी घटनाओ में शामिल रहा।