राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण।

राजधानी रायपुर के विभिन्न स्थलों का कराया गया भ्रमण।
संवाद एक्सप्रेस सुकमा। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत सुकमा जिले के सेकेण्डरी स्तर के स्कूली छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों का तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण को कलेक्टर श्री हरिस. एस ने 22 फरवरी को हरी झण्डी दिखाकर राजधानी रायपुर के लिए रवानगी की। इस दौरान श्री नितिन दंडसेना जिला शिक्षा अधिकारी, श्री एस एस चौहान जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा उपस्थित थे। शिक्षा विभाग द्वारा गणित एंव विज्ञान क्लब के विज्ञान में विशेष रूची रखने वाले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों का चयन कर सेकण्डी स्तर के इस भ्रमण में जिले के स्कूली छात्र/छात्रा को छत्तीसगढ़ सांइस सेन्टर,ऊर्जा पार्क, विज्ञान भवन,नया रायपुर,मंत्रालय, विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दर्शनीय स्थलों का एक्सपोजर विजिट कराया गया। छात्र/छात्राओं एंव सहायक परियोजना समन्वयक एंव कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी सीताराम सिंह राणा, खंड स्त्रोत समन्वयक वसीम खान, आनंद कुरवंशी प्राचार्य, बिन्दे सलाम, किरण मरकाम, लेखनी, वैशाली, प्रिंयकां को 5ः 00 बजे रवाना किया गया। बच्चों ने सांइस पार्क में विभिन्न मांडल उपकरणों का सूक्ष्मता से समझने का प्रयास सहित लाईब्रेरी का अवलोकन किया तथा विभिन्न प्रकार की पुस्तकें एवं पढ़ने की सुविधाओं को देखा।
विज्ञान संकाय के अंतर्गत केमेस्ट्री लैब, बायोटेक्निकल लैब, बॉटनीकल लैब, कम्प्युटर लैब, आडिटोरियम देखा , ऊर्जा पार्क में शौर्य ऊर्जायुक्त वस्तुओं को देखा,दोपहर का भोजन पार्क में सुखनुमा माहौल में पिकनिक बनाया, पहली बार हवाई अड्डा एंव जहाज देखकर आनंदित हुए। इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देखकर खेलने की ललक स्पष्ट रुप से बच्चों के चेहरे में देखी गयी। स्कूल शिक्षा विभाग एंव समग्र शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोगिक राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण योजना का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ शासन एंव जिला प्रशासन सुकमा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।