बीजापुरमुठभेड़

बीजापुर बड़े तुंगाली-छोटे तुंगाली के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़

माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में 4 माओवादी मारे गये एवं मौके से हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद हुई

ब्रेकिंग बीजापुर

 

बीजापुर बड़े तुंगाली-छोटे तुंगाली के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत बड़े तुंगाली, छोटेतुंगाली के जंगल में कंपनी नम्बर 2 के प्लाटून कमाण्डर।

 

जनताना सरकार अध्यक्ष एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 40-50 माओवादियों व की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, केरिपु की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।

 

अभियान के दौरान आज पूर्वान्ह बड़े तुंगाली और छोटे तुंगाली के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में 4 माओवादी मारे गये एवं मौके से हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद हुई, विस्तृत रिपोर्ट पृथक से भेजी जाएगी, क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है।