CHHATTISGARHrescueदंतेवाड़ा

बैलाडीला में पहाड़ धंसी. दो मजदूर की मौत शव बरामद, कई मजदूर मलबे में फंसे, रेस्क्यू जारी….

 एसपी थ्री प्लांट के निर्माण के दौरान हुआ हादसा।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एनएमडीसी किरंदुल प्रोजेक्ट के एसपी थ्री स्कीनिंग प्लांट में अचानक पहाड़ धंस गया और वहां काम कर रहे 4 लोग दब गए। बताया जा रहा है कि, वहां 14 लोग काम कर रहे थे, उनमें से 10 लोग सुरक्षित हैं। घटना स्थल से दो के शव मिले हैं दो लोग मलबे में दबे हुए है उनको निकालने रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने बताया कि, ये सभी 14 मजदूर पश्चिम बंगाल और बिहार के थे। पहाड़ का एक हिस्सा धसकने से हादसे के बाद मलबा हटाया जा रहा है। मलबा हटाते समय दो मजदूरों के शव बरामद किये गए हैं। वहीं घटनास्थल पर एनएमडीसी महाप्रबंधक के साथ कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि, यहां एलएमटी कंपनी द्वारा खुदाई का काम किया जा रहा था। तभी अचानक पहाड़ धंस गया वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसा किस वजह से हुआ यह स्पष्ट नही हो पाया है।