BASTARCHHATTISGARH

तीन साल पूर्व बना यात्री प्रतीक्षालय हुआ जर्जर, यात्री हो रहे परेशान।

तारापुर गांव का प्रतीक्षालय प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार।

 आकाश मिश्रा संवाद एक्सप्रेस जगदलपुर।  सरकारी योजना को जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि किस प्रकार काम पूरा होने के बाद नजर अंदाज करते है तस्वीर को देख कर शायद आप अंदाजा लगा सकते है। जी हां बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लाक के तारापुर पंचायत में आम लोगो को सुविधा देने के लिए सरकारी खर्चे पर तीन साल पहले  यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण कराया गया हैं। जिससे पंचायत के ग्रामीणो और आम लोगों को बसों के इंतज़ार करने के लिए यात्रीयो को सुविधा मिल सके। लेकिन जिस ईमानदारी से इमानदार अफसरों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा यात्री प्रतिक्षालय बनाया गया था वह बनते ही कुछ माह के बाद टूट फुट हो गया। और यहाँ रखी कुर्शिया पृरी तरह से टूट फूट कर खराब हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक 3 साल तक इस यात्री प्रतिक्षालय को झांकने और देखने कोई नही आया। मजबुरन ग्रामीण यात्री प्रतिक्षालय के बाहर खड़े होने के लिए मजबूर है। ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदार जनपद अधिकारियो और पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार शिकायतें कर थक चुके है और उन्हें अब भरोसा भी उठ गया हैं कि कोई आकर कबाड़ हो चुके यात्री प्रतिक्षालय को बना सके। वही ग्रामीणो ने कहा कि अब किसे कहे और क्या कहे। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर ने जल्द ही जांच करने की बात कही हैं और कहा कि जल्द ही आम लोगो को यात्री प्रतिक्षालय की सुविधा दी जाएगी।