CHHATTISGARHमुठभेड़

कांकेर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 1 नक्सली ढ़ेर। एके47 बरामद.. एक जवान भी हुआ शहीद।

सुरक्षा बलों से हिदुर के जंगल मे हुई मुठभेड़। 

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। कांकेर जिले में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमे जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है।जिसका शव और एक नग एके 47 रायफल जवानों ने बरामद किया है। मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स का एक जवान रमेश कुरेठी शहीद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के छोटेबेठिया थाना इलाके की है, जहां हिदूर के जंगलों में माओवादियों की मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस पार्टी सर्च ऑपरेशन पर निकले और मौके के लिए रवाना हुए। तभी सर्चिंग के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच तकरीबन घंटे भर ज्यादा समय तक मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में पखांजूर क्षेत्र के संगम गांव के रहने वाले बस्तर फाइटर्स का आरक्षक रमेश कुरेठी गोली लगने से शहीद हो गया, इस मुठभेड़ में जवानों ने भी मुंहतोड़ जबाव देते हुए एक पुरूष माओवादी को मार गिराया है, जिसका शव और एक ए. के.47 रायफल भी बरामद किया है, वहीं इलाके में सर्चिंग आभियान जारी है।