CHHATTISGARHNaxalismबीजापुर

नक्सलियों ने ग्रामीण युवक का अपहरण कर की हत्या।

 

संवाद एक्सप्रेस बीजापुर। बीजापुर में माओवादियों ने खुनी खेल खेला है। मुखबिरी का आरोप लगाते हुए 35 वर्षीय ग्रामीण युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण पुसू हेमला (35) निवासी तेलीपेठा वर्तमान में कुटरू में रहता था। वह 8 मार्च को अपने निजी कार्य से अपने गाँव तेलीपेठा गया हुआ था। लेकिन माओवादियों की नजर इस ग्रामीण पर पड़ी। जिसके बाद माओवादियों ने 8 मार्च को पुसू का अपहरण कर लिया और अपने साथ जंगल की और लेकर चले गए जिसके बाद पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली और हत्या के बाद ग्रामीण के शव को तेलीपेठा और पाताकुटरू मार्ग पर फेंक कर चले गए। ग्रामीण के शव के पास माओवादियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा मिला है। जिसमें मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है।ग्रामीण के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमोर्टम की कार्यवाही की जा रही है