BJPCHHATTISGARHदंतेवाड़ा
विधायक चैतराम अटामी ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बारसूर हेतु भवन का लोकार्पण किया।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बारसूर हेतु नये भवन का लोकार्पण दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने किया। चैतराम अटामी ने कहा कि भाजपा ने कहा है हमने बनाया है हम ही सवारेंगे पिछले 05 वर्षो में कॉंग्रेस ने सिर्फ स्कूलों का नामकरण किया हम नये स्कूल का लोकार्पण कर रहे है। श्री अटामी ने नए भवन में विभिन्न विषय के शिक्षकों की कमी दूर करने, पेयजल, शौचालय, बिजली, खेलकूद सामग्री, गार्डन और अन्य तकनिकी विषयो का जायजा लिया और अधिकारियों को उच्चतम व्यवस्था करने हेतु दिशा निर्देश दिए इसके साथ नए भवन के लिए शिक्षक,अभिभावक व् बच्चो को बधाई दी |इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रशाशनिक अधिकारियों मौजूद रहे।