लोकसभा चुनावो की तारीख का ऐलान, सात चरणों मे होगा मतदान, देश मे आज से आदर्श आचार संहिता लागू।

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों मतदान होगा, 19 और 26 अप्रैल एवं 7 मई को डाले जाएंगे वोट।
संवाद एक्सप्रेस रायपुर। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों का किया एलान। चुनाव आयोग ने विज्ञान भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर तारीखों की जानकारी दी है। 19 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे वही 4 जून को नतीज़े आएंगे। देश मे सात चरणों मे होगा मतदान। पूरे देश मे 96.6 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। जिसमे 49.7 करोड़ पुरुष एवं 47.1 करोड़ मतदाता शामिल है। 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार चुनाव में हिस्सा लेंगे। 18 से 29 वर्ष के 21.5 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए गए है। 55 लाख ईवीएम मशीनो का उपयोग किया जायेगा। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल एवं 7 मई डाले जायेंगे वोट।

छत्तीसगढ़ में तीन चरण में चुनाव
19 अप्रैल- बस्तर लोकसभा सीट
26 अप्रैल -कांकेर महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट,
7 मई -सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
पहला चरण 19 अप्रैल, को (102 सीट पर होगा मतदान)
दूसरा चरण 26 अप्रैल, (89 सीट)
तीसरा चरण 7 मई, (94 सीट)
चौथा चरण 13 मई, (96 सीट)
पांचवा चरण 20 मई, (49 सीट)
छठा चरण 25 मई, (57 सीट)
सातवाँ चरण 1 जून, (57 सीट)
4 जून को आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे।
प्रदेश वार लिस्ट….
