टेस्ट ड्राइव के नाम पर कर्मचारी को झांसा देकर उड़ाई महिंद्रा थार।

शोरुम के कर्मचारी को वीडियो बनाने गाड़ी से उतारा, फिर थार लेकर हुए रफू चक्कर।
संवाद एक्सप्रेस जगदलपुर। टेस्ट ड्राइव के नाम पर उन्नीस लाख रुपए की ब्रांड न्यू महिंद्रा थार उड़ाई। नाबालिग बच्चों का कारनामा। जगदलपुर स्थित महिंद्रा शो रूम में टेस्ट ड्राइव के नाम से थार गाड़ी को लेकर हुए रफू चक्कर। बताया जा रहा है कि गाड़ी के साथ आए महिंद्रा कर्मी को वीडियो बनाने का झांसा देकर थार वाहन लेकर दोनों भाग खड़े हुए। महिंद्रा कर्मी से सूचना मिलते ही परपा थाना प्रभारी के साथ साइबर टीम ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा महिन्द्रा शो रूम प्रार्थी राहूल विश्वास को मोबाईल से महिन्द्रा थार गाड़ी खरीदने के लिये गाड़ी का टेस्ट ड्राईव के लिये ग्राम तोकापाल में बुलाया। ग्राम एर्राकोट पाण्डुपारा में रूकवाकर बोले की आप वीडियो बना दो घर में भेजना है और आरोपी अपने दोस्त अन्य विधि से संघर्षरत बालक के साथ खुद ड्राईविंग सीट में बैठ गया। गाड़ी चोरी करने की नियत से खुद गाड़ी चलाकर गये। जिसकी सूचना प्रार्थी ने थाना परपा पुलिस को दी पर तत्काल कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित कर चारों तरफ नाका बंदी, घेराबंदी किया गया। विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा चोरी की महिन्द्रा थार गाड़ी तोकापाल के अंदरुनी ग्रामीण क्षेत्रों में लेकर खूब घूमते रहे। पुलिस की टीम के द्वारा गाड़ी को ट्रेस कर ग्राम एर्राकोट पाण्डुपारा के रास्ते छोटी पुलिया के पास महिन्द्रा थार गाड़ी दिखने पर गाड़ी का पीछा किया गया। पुलिस को आता देख दोनों बच्चे गाड़ी को रास्ते में छोड़कर भाग गये। पुलिस तत्काल गाड़ी को जप्त कर थाना परपा लेकर आयी। परपा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर फरार नाबालिग बालकों की तलाश की गयी। बहरहाल तलाशी के दौरान सायबर टीम की मदद से एक बालक को पुलिस ने पकड़ लिया है, दूसरे की तलाश जारी है।