दन्तेवाड़ा में घेराबंदी कर 1 माओवादी को किया गिरफ्तार।

सीएएफ एवं जिला पुलिस बल के जवानों ने की कार्यवाही।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् गुरुवार को स्थानीय मुखबीर द्वारा कटेकल्याण क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पर थाना कटेकल्याण व सीएएफ कैंप तुमकपाल का बल ग्राम नडेनार की ओर सर्चिंग पर रवाना हुआ। गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षाबलों को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम हड़मा कवासी उर्फ सुईका पिता स्व.जूरू कवासी उम्र 45 वर्ष निवासी नडेनार पटेलपारा थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा का होना बताया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना कटेकल्याण में पूर्व से अपराध क्र0- 33/2019 धारा-395, 147, 148, 149 भादवि 25 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 28.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।