CHHATTISGARHNaxalismPolishआत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा में एक माओवादी ने किया नक्सलपन्थ से तौबा, पुलिस के समक्ष किया सरेंडर।

 

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक  माओवादी ने आत्म समर्पण कर दिया है। दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी में हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून ‘‘बी’’ सेक्शन कमाण्डर राजू माड़वी  ने सरेंडर कर दिया है।  आत्मसमर्पित माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून सेक्शन ‘‘बी’’ कमाण्डर के पद पर सक्रिय था। आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली बंद सप्ताह के दौरान आगजनी एवं रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटनाओं में था शामिल। आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ प्रदाय कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 174 ईनामी माओवादी सहित कुल 686 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।