CHHATTISGARHHelthदंतेवाड़ा

पहुंच विहीन ग्राम रेवाली में लगा स्वास्थ्य शिविर, 165 मरीजों का किया ईलाज।

स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले के पहुंच विहीन ग्रामों में लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के मार्गदर्शन पर कुआंकोंडा विकासखंड के रेवाली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के लिए ब्लॉक स्तर से टीम का गठन किया गया था। शिविर में कुल 165 मरीज का निशुल्क उपचार किया गया। जिसमें ग्रामीणों की एनीमिया, जांच सिकलिन जांच, एनसीडी की स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं बच्चों का टीकाकरण उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें नियमित रूप से फॉलो करने के लिए कार्य योजना तारीख की गई।

शिविर में आए ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। उक्त शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा भी दिया गया। एवं नियमित रूप से मच्छरदानी के उपयोग के बारे में बताया गया। शिविर में प्रमुख रूप से आर एम ए भुनेश्वर वर्मा सी एच ओ सत्यवान नाग,सरिता। आर एच ओ राजकुमार नाग सुनील भास्कर उपस्थितथे