CHHATTISGARHNaxalismPolishआत्मसमर्पणसुकमा

8 लाख के दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

ताड़मेटला, मिनपा मुठभेड़ जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल थे।

 संवाद एक्सप्रेस सुकमा। सुकमा जिले में चलाए जा रहे आत्मसमर्पण नीति पूना नर्कोम अभियान के तहत 8-8 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सली ने एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्म समर्पित नक्सली कलमु प्रकाश डीवीसीएम पद पर नक्सल संगठन में कार्य करता था। किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव के पद सक्रिय रहा रहा। यह नक्सली  ताड़मेटला, मिनपा मुठभेड़ जैसी कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल था। जिस पर सरकार ने 8 लाख का ईनाम घोषित किया था। वही दूसरी आत्म समर्पित नक्सली रीता नक्सल संगठन में सक्रिय थी। रीता नक्सली लीडर नागेश की पत्नि है। जिसने आतंक का रास्ता छोड़ सरकार की रीति नीति के साथ विकास का मार्ग चुना है। सुकमा में पुनर्वास नीति के तहत इन्हें सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधाएं प्रदान की जायेगी।