
दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर-समेली के बीच मलांगेर एरिया कमेटी के माओवादियों के द्वारा लोकसभा चुनाव के बहिष्कार में बैनर, पोस्टर लगाने की सूचना पर थाना अरनपुर से जिला बल एवं सीआरपीएफ 111वीं वाहिनी यंग प्लाटून की संयुक्त पार्टी गश्त सर्चिंग हेतु रवाना हुये तभी नीलवाया चौक के पास पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे जिसमें से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः हांदा मड़काम , देवा माड़वी नीलावाया पंचायत मिलिशिया सदस्य के पद पर नक्सली संगठन में कार्य करना बताये। जिनके कब्जे से 01 नग टिफिन बम लगभग 02 कि0ग्रा0, 03 नग डेटोनेटर, 05 नग फटाखा, लगभग 15 मीटर वायर, नक्सली बैनर पोस्टर 07 नग, 01 नग सब्बल एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। जिनके विरूद्व थाना अरनपुर में अप0 क्रं0 06/2024 धारा छ0ग0वि0ज0सु0अधि0 2005 की एवं वि0प0अधि0 1908 की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर एवं अन्य 01 विधि से संघर्षरत बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया। उपरोक्त माओवादियों की गिरफ़्तारी में थाना अरनपुर और सीआरपीएफ़ 111वाहिनी के यंग प्लाटून की विशेष भूमिका रही।