BASTARCHHATTISGARHNaxalismPolishकांकेर
छत्तीसगढ़ में फिर नक्सलियो पर बड़ी कार्यवाही, 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर।

एके 47 एवं इंसास समेत बड़ी संख्या में नक्सल सामग्री बरामद।
संवाद एक्सप्रेस कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में फिर एक बार नक्सलियों को तगड़ा जवाब मिला है। कांकेर में जवानो ने नक्सलियों पर बड़ी कार्यवाही की ख़बर आ रही है। मुठभेड़ कांकेर जिले में हुई है कांकेर के छोटेबैठिया थाना के कलपर के जंगल में मुठभेड़
मुठभेड़ में डबल डिजिट में नक्सलियों के मारे जाने की खबर। सूत्र बता रहे हैं मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सली मारे गए है। मुठभेड़ स्थल से 4-5 एके47 एवं इंसास जैसे अत्याधुनिक हथियार के बरामदगी की खबर मिल रही है। मुठभेड़ में बीएसएफ़ के इंस्पेक्टर समेत दो जवान भी घायल हुए है। इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है । कांकेर एसपी इंद्र कल्याण ऐलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है