BASTARCHHATTISGARHNaxalismPolishकांकेरछत्तीसगढ़मुठभेड़लोकसभा चुनाव
कांकेर मुठभेड़ अपडेट:- मुठभेड़ में 29 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में कार्बाइन, एके47 समेत आटोमेटिक हथियार बरामद।

3 जवान घायल, बेहतर उपचार हेतु रायपुर एयरलिफ्ट किया गया।
संवाद एक्सप्रेस कांकेर। कांकेर के थाना छोटेबेटिया क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल (थाना छोटेबेटिया लगभग 15 किमी. पूर्व दिशा) में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक 29 माओवादियोें के शव बरामद किया गया। जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है। मुठभेड़ में एके47, कार्बाइन, इंसास, एसएलआर जैसे आटोमेटिक हथियार समेत भारी मात्रा नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है । मुठभेड़ में 03 जवान घायल हो गये हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है l घायल जवानों को बेहतर उपचार हेतु हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।