BASTARBJPCHHATTISGARHPoliticsकांग्रेसदंतेवाड़ालोकसभा चुनाव
वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस को झटका, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और प्रदेश सचिव ने भाजपा का दामन।

मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में किया प्रवेश।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। बस्तर में लोकसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका। दंतेवाड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना (कांग्रेस) व जोगराज बुरड़ प्रदेश सचिव, वाइस चेयरमैन आरटीआई प्रदेश यूथ कांग्रेस ने किया। भाजपा में प्रवेश खबर लगते ही खबर की सत्यता के लिए फोन पर चर्चा की गई सुभाष सुराना जिला पंचायत उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा ने फोन पर चर्चा में बताया कि अभी वर्तमान में मैं रायपुर में हूं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के समक्ष मैं भाजपा में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीति से प्रभावित होकर मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है।