जवानो को आता देख भागे नक्सली, विस्फोटक बनाने की सामग्री बरामद।

नक्सलियों के गढ़ माड़ क्षेत्र में चलाया गया ऑपरेशन।
संवाद एक्सप्रेस नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान तहत माड़ इलाके में जवानों के द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया। ओरछा थाना अंतर्गत ग्राम बड़ेरायनार के जंगल पहाड़ में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद थाना धनोरा एवं ओरछा से जिला पुलिस बल, डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं सीएएफ 16वीं वाहिनी की संयुक्त बल ग्राम बडे़रायनार की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुए थे। जिला पुलिस बल, डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं सीएएफ 16वीं वाहिनी की टीम के द्वारा बड़ेरायनार के जंगल पहाड़ में सर्चिंग गश्त के दौरान, नक्सलियों के द्वारा पूर्व से लगाये गये संत्री द्वारा पुलिस बल के आने की सूचना देकर नक्सलियों को अलर्ट कर दिया जिस पर नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। पुलिस बल द्वारा मौके से नक्सलियों का विस्फोटक बनाने की सामग्री, प्रेसर कुकर, बैटरी, बिजली वायर, नक्सली बैनर, पर्चा एवं अन्य भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है।