CHHATTISGARHP M aavasदंतेवाड़ा

आचार संहिता के बाद सुविधा शिविर फेस-2 शुरू होगा- कलेक्टर

पीएम आवास को जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश।

 संवाद एक्सप्रेस दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आचार संहिता के उपरांत सुविधा शिविर फेस-2 त्वरित प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आवास योजना के माध्यम से जितने भी पूर्व में स्वीकृत किए गए। आवासों को अतिशीघ्र पूर्ण करने को कहा। उक्त निर्देश कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। सर्वप्रथम पीएम सीएम पोर्टल में आए समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करें। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर आ रहे समस्याओं पर जल्द प्रतिक्रिया देने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग या कार्यालय में कोई भी नस्ती लंबित न हो उसे तत्काल निराकरण करें।

इसके अलावा नगरीय निकायों में मानसून से पहले वृक्षा रोपण (पौधा रोपण) की आवश्यकता अनुरूप 1 मार्च के पहले तक कार्य योजना तैयार करें। कलेक्टर ने कहा कि उसमें प्रगति लाकर द्रुत गति से कार्यों को पूर्ण करें। इसके अलावा बैठक में जन शिकायत, जन दर्शन्, संपर्क तथा अन्य प्रकार की शिकायत संबंधी पोर्टल दर्ज प्रकरणों के त्वरित निराकरण कर फाइलों को तत्काल विलोपित करने के संबंध में भी निर्देश दिए गये। इसके साथ ही उन्होंने पीएचई तथा नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत अप्रैल एवं मई में हितग्राहियों को पेयजल संबंधी कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम जयंत नाहटा सहित सभी विभागीय प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।