BASTARCHHATTISGARHDRGIEDNaxalismPolishदंतेवाड़ा

नक्सलियों के नापाक मंसूबो पर जवानो ने फेरा पानी, 10-10 किलो के 2 आईईडी किया बरामद।

बर्रेम एवं पोटाली मार्ग में दबा रखा था मौत का सामान, बीडीएस ने किया निष्क्रिय।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले में अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों नापाक मंसूबो को जवानो ने ध्वस्त कर दिया है। ग्राम बर्रेम व पोटाली जाने वाले रास्तें पर नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाये जाने की सूचना मिलने पर तस्दीक हेतु डीआरजी एवं बस्तर फाईटर दन्तेवाड़ा के बल द्वारा एरिया सर्चिंग हेतु थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम समेली, केड़ापारा, बर्रेम, नीलावाया एवं पोटाली की ओर रवाना होकर समेली से बर्रेम जाने वाली व अरनपुर से पोटाली जाने वाली मार्ग पर बारिकी से सर्चिंग करने पर दो अलग-अलग रास्तो में नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिये ग्राम समेली से बर्रेम जाने वाली रास्ते में 10 किग्रा0 का आईईडी एवं अरनपुर से पोटाली जाने वाली रास्ता में 10 किग्रा0 आईईडी बरामद किया गया।

जिसे बीडीएस दन्तेवाड़ा द्वारा सतर्कता पूर्वक ब्लास्ट कर डिस्पोज किया गया। डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स के जवानों द्वारा बम को बरामद किया गया। जवानो ने नक्सलियों के द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की प्लान को नाकाम करने में बड़ी सफलता हासिल हुई।