
बड़ी घटना करने की फिराक में थे नक्सली।
संवाद एक्सप्रेस बीजापुर। छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बीजापुर जिले मे डीआरजी एवं थाना गंगालूर की टीम संयुक्त टीम ने 14 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मार्ग में IED प्लांट करने के लिये छुपाये गये 04 नग टिफीन बम, 02 नग कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक एवं प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री, गैती, फावड़ा, सब्बल, पटाखा बरामद किया गया । माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी को बड़ा नुकसान पहुचाने की नीयत से पीड़िया – मुतवेंडी मार्ग पर IED प्लांट करने की योजना थी। पकड़े गये माओवादी मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय होकर कार्यरत है।
इनके विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

देखिये कौन कौन नक्सली हुआ गिरफ्तार, पद एवं कितने का थे ईनामी।
1. रेनु कोवासी, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, पीपीसीएम, ईनाम 08.00 लाख
2. मंगली अवलम, गंगालूर एरिया कमेटी, एसीएम, ईनाम 08.00 लाख
3. बिच्चेम उईका, गंगालूर एरिया कमेटी, एसीएम, ईनाम 05.00 लाख
4. शर्मिला कुरसम, गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या, ईनाम 05.00 लाख
5. लक्ष्मी ताती, गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या, ईनाम 05.00 लाख
6. बबीता हेमला, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, पीएम, ईनाम 02.00 लाख
7. सावित्री पूनेम, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, पीएम, ईनाम 02.00 लाख।
8. मैनू ओयाम ऊर्फ लच्छु, डिविजन टेलर टीम, पीएम, ईनाम 02.00 लाख,
09. पायकी माड्वी, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, सदस्य , 02.00 लाख।
10. टोकलू माड़वी, गंगालूर एलओएस सदस्य, ईनाम 01.00 लाख
11. सन्नू लेकाम, DAKMS अध्यक्ष पीड़िया, ईनाम 01.00 लाख
12. बिच्चेम कुंजाम, मिलिशिया प्लाटून सदस्य (RPC कोरचोली)
13. लखू पूनेम, जीआरडी कमांडर (इतावर)
14. पाण्डू मुचाकी, भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पीड़िया