CHHATTISGARHCRPFDRGNaxalismPolishगिरफ्तारदंतेवाड़ा

दन्तेवाड़ा में पुलिस ने दो माओवादियों को किया गिरफ्तार।

जवानो ने पोटाली के समीप घेराबंदी कर किया गिरफ्तार। 

संवाद एक्सप्रेस दन्तेवाड़ा दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के  20 मई 05 को थाना अरनपुर क्षेत्र के ग्राम नीलावाया केशापारा,और पोटाली की ओर नक्सल गश्त सर्चिंग एवं रोड़ निर्माण सुरक्षा ड्युटी हेतु डीआरजी दंतेवाड़ा,थाना अरनपुर, सीआरपीएफ 111वीं वाहिनी ‘जी’ कम्पनी एवं छसबल 15वीं वाहिनी ‘ए’ कम्पनी कैम्प पोटाली का संयुक्त बल रवाना हुये थे कि वापसी दौरान नया सड़क केशापारा पोटाली के पास रोड़ के लिए निकाले गए मुरूम गड़ढा मोड़ के पास 2 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर लुक छिप रहे थे, जिसे घेराबंदी कर पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम  हुंगा उर्फ गट्टूम सोड़ी पिता स्व. गांडा सोड़ी उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी-ग्राम पोरदेम थाना गादीरास जिला-सुकमा (छ0ग0) तथा जोगा कुड़ामी पिता सूला कुड़ामी उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी-पोरदेम थाना गादीरास जिला-सुकमा (छ0ग0), जो पोरदेम मिलिशिया सदस्य के पद पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन में कार्य करना बताये। जिनके कब्जे से 01 नग टिफिन बम वजनी लगभग 3 कि.ग्रा., 2 नग डेटोनेटर, बिजली वायर लगभग 15 मीटर, 1 नग सेल, 5 नग बम फटाखा, हस्तलिखित नक्सली पर्चा 7 नग बरामद किया गया, जिनके विरूद्ध थाना अरनपुर में अपराध क्रमांक-09/2024 धारा- छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धारा 08(1)(3)(5) एवं वि.प.अधिनियम 1908 की धारा 4(ख) के तहत् अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त माओवादियों की गिरफ्तारी में डीआरजी दंतेवाड़ा,थाना अरनपुर, सीआरपीएफ 111वीं वाहिनी ‘जी’ कम्पनी अरनपुर, छसबल 15वीं वाहिनी ‘ए’ कम्पनी कैम्प पोटाली के संयुक्त बल का विशेष योगदान रहा।