अबूझमाड़ में नक्सलियों पर फिर बड़ी कार्यवाही, 7 नक्सलियों को किया ढेर, शव बरामद।

डीआरजी के 3 जवान घायल, स्थिति खतरे से बाहर।
संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा/नारायणपुर। छतीसगढ़ के दंतेवाड़ा नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर एक बार फिर नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानो ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए है। मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए है। बता दे कि नारायणपुर, कोंडागांव,दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी & आईटीबीपी 45 बटालियन की संयुक्त टीम पूर्व बस्तर डिविजन अंतर्गत ग्राम मुंगेडी, गोबेल क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध गश्त सर्चिग हेतु रवाना हुये थे।
सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को दोपहर 3 बजे ग्राम गोबेल & थुलथुली के जंगल में लगातार कई बार सुरक्षा बलो और माओवादियो के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक 07 वर्दीधारी माओवादियोें के शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है।
सभी मृत नक्सलियों के शव बरामद । मुठभेड़ में और बड़ी संख्या में नक्सली घायल होने की सूचना है क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है । मुठभेड़ में नारायणपुर DRG के 03 जवान घायल हो गये हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है l