BASTARCHHATTISGARHEducationNEETकिरन्दुल

लौह नगरी किरंदुल के आशुतोष ने नीट परीक्षा में 720 अंकों में 710 अंक प्राप्त कर जिले का किया नाम रोशन।

संवाद एक्सप्रेस दंतेवाड़ा/किरन्दुल।  दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले स्थित लौह नगरी किरंदुल के छात्र आशुतोष शर्मा ने नीट परीक्षा2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। आशुतोष ने नीट 2024 की परीक्षा में 720 अंकों में 710अंक प्राप्त कर किरंदुल सहित पूरे जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। पूरे देश भर में 393 रैंक प्राप्त किया है। सामान्य समूह में 241 रैंक प्राप्त किया है। ।

आशुतोष किरन्दुल निवासी के  सत्यनारायण शर्मा के पुत्र है इनकी माता डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में स्टोनो के पद पर कार्यरत है। आशुतोष  की प्रारंभिक शिक्षा प्रकाश विद्यालय किरंदुल से दसवीं तक हुई। एव बारहवी तक की पढ़ाई किरंदुल के केंद्रीय विद्यालय से हुई है। नीट परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के आशुतोष ने अपना 720अंको में 710अंक लाकर छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । आशुतोष की इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरा लौह नगरी में खुशी के साथ साथ अपने आप को गौरान्वित महसुस कर रहा है।