श्यामगिरी में न्यौता भोज मे बच्चों समेत अतिथियों ने स्वादिष्ट भोजन का लिया आनन्द…

प्रधान अध्यापक के सुपुत्र के जन्मदिन पर न्योता भोज..
दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा ज़िले में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मिशन समन्वयक के निर्देशानुसार विकास खंड कुआकोंडा अंतर्गत संकुल केन्द्र श्यामगिरी में प्राथमिक शाला कोटवार पारा में प्रधान अध्यापक सुधीर सिंह चौहान ने अपने पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर न्यौता भोज का आयोजन करवाया गया। सर्व प्रथम सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति में केक काटा गया..
तथा संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक ने न्योता भोज के संबंध में आवश्यक जानकारी सभी उपस्थित सदस्यों को दी गई इसके उपरांत समस्त अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थी, पालक एसएमसी सदस्य, जन प्रतिनिधि विकास खंड के समस्त अधिकारी एवं संकुल के समस्त शिक्षकों ने भोजन का आनंद लिया तथा इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में संकुल अंतर्गत सभी संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सहभागिता सुनिश्चित किया जाना सुनिश्चित किया ।

न्योता भोज कार्यक्रम में सभी शिक्षकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण रही। सभी ने मिलकर न्यौता भोज बनाया। आज इस विशेष दिन पर बच्चों के साथ सह परिवार बैठकर भोजन करना बहुत सुखद रहा।