
AK 47, SLR समेत अत्याधुनिक हथियार बरामद.
संवाद एक्सप्रेस बस्तर। दंतेवाड़ा नारायण पूर सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़. चार नक्सली हुए ढेर. डीआरजी का एक जवान भी शहीद.
नक्सल विरोधी सर्च अभियान में को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी।
सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य बीती रात हुई मुठभेड़.
सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है।
सर्च में AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद. मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए। सर्च अभियान जारी है।