BASTARआत्मसमर्पणसुकमा

दो महिला समेत 9 नक्सलियों ने चुना अमन का रास्ता। 

9 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सभी पर 43 लाख था ईनाम।

सुकमा। सुकमा जिले में नक्सल संगठन में सक्रिय 02 महिला सहित कुल 09 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया गया। जिले में छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पित माओवादियों में से 02 नक्सली पर 08-08 लाख, 04 नक्सली पर 05-05 लाख, 01 महिला नक्सली पर 03 लाख एवं 01 महिला – 01 पुरूष नक्सली पर 02- 02 लाख कुल 43 लाख रूपये के ईनाम  घोषित है।  पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष किया सरेंडर. नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल कोंटा, डीआरजी, नक्सल सेल आसूचना शाखा टीम एवं 02, 223 वाहिनी सीआरपीएफ विशेष भूमिका रहीं हैं.