BASTARBlastबीजापुर

बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, चौपर से किया गया एयरलिफ्ट।

बीजापुर। बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में दो जवान हुए घायल. आईईडी की चपेट में जिला पुलिस बल जवान के जवान आए है. कुटरू थाना के जवान और DRG की टीम एरिया डॉमिनेशन पर जैगुर क्षेत्र की ओर निकले थे.एरिया डॉमिनेशन डयूटी के दौरान देर शाम माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से थाना कुटरू के 02 जवान को चोंट आई है। घायल जवान रामसु मज्जी, गजेन्द्र का प्राथमिक उपचार बीजापुर जिला अस्पताल में कर किया गया है. बेहतर उपचार हेतु जवानों को चौपर से रायपुर किया गया रिफर. घायल जवानों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है l