BASTARCHHATTISGARHNarayanpurPolishआत्मसमर्पण

ताड़मेटला कांड में शामिल नक्सली समेत 4 माओवादियों ने नारायणपुर पुलिस के समक्ष किया समर्पण।

 

नारायणपुर।   नारायणपुर जिले मे ताड़मेटला कांड में शामिल खूंखार नक्सली कमांडर अरब समेत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित इन नक्सलियों पर 32 लाख का ईनाम था। नक्सली कमांडर अरब 50 से अधिक गांवों में पिछले 8 सालों से आतंक का पर्याय रहा है। उसके आत्मसमर्पण से नेलनार और अमदाई एरिया कमेटी के साथ कंपनी 06 के माओवादियों को बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आत्मसमर्पण नीति ‘निया नार निया पुलिस’ ‘हमारा गांव हमारी पुलिस’ अभियान से प्रभावित होकर बड़े कैडर के माओवादी डीव्हीसीएम अरब उर्फ कमलेश, डीवीसीएम हेमलाल सहित पूर्व बस्तर डिवीजन के 2 माओवादियों रंजित पीपीसीएम और काजल पीपीसीएम ने आत्मसमर्पण किया।