IEDदंतेवाड़ा

नक्सलियों की साजिश नाकाम, 05 किलो का प्रेशर आईईडी बरामद।

 

अरनपुर थाना बल और सीआरपीएफ 111वी वाहिनी जी कंपनी की संयुक्त कार्यवाही।

 

 दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को ना काम कर दिया है । सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए 5 किलोग्राम के आईईडी बम को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है जानकारी के मुताबिक नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिंग को तेज कर दिया हैl सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सक्रिय माओवादियों की धरपकड़ के लिए एरिया डोमिनेशन कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में एसपी गौरव राय एवं कमांडेंट 111 बटालियन नीरज यादव के मार्गदर्शन मे गुरुवार को थाना अरनपुर के ग्राम पोटाली नीलावाया क्षेत्र में अरनपुर थाना बल एवं सीआरपीएफ 111 वी वाहिनी के जी कंपनी की संयुक्त टीम नक्सल सर्च अभियान में रवाना हुए थे सर्चिंग के दौरान आरओपी  ड्यूटी करते समय ग्राम पोटाली एर्रा पारा और नीलावाया चौक के तिराहे में रोड़ से लगभग 200 मीटर की दूरी पर 05 KG का प्रेशर बम मिला । उक्त आईईडी बम.को जवाानों द्वारा बरामद किया गयाा। आईईडी को सुरक्षा के लिहाज से ऐहतियात बरतते हुए मौके पर डिफ्यूज कर  किया गया।