
सफल ऑपरेशन मे 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर।
बीजापुर। दक्षिण बस्तर के जंगलों में सुरक्षा बलो एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने कड़ा प्रहार किया है बेदरे ब्लास्ट के 10 दिन के भीतर ही शहीद जवानों की शहादत का बदला 18 नक्सलियों को मौत के घाट उतार कर जवानों ने पूरा कर लिया है। दक्षिण बस्तर के बीजापुर जिले में पामेड़ डिवीजन के नक्सलियों से तीन जिलो की फोर्स लोहा ले रहे है. तेलंगाना बीजापुर एवं सुकमा जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने बड़ा अभियान चलाया। डीआरजी बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन मे शामिल। सुबह 9 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई, जिसमें माओवादियों को अब तक 18 नक्सली मार गिराया गया और भारी नुकसान होने की संभावना है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद दी जाएगी। इलाके में तनावपूर्ण माहौल है, और ऑपरेशन अभी जारी है।