पंचायत चुनाव

कांग्रेस समर्थित जनपद पंचायत एवं सरपंच पदों के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन ।

दंतेवाड़ा।  दंतेवाड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कुआकोण्डा क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया जोरों पर है। इस क्रम में कांग्रेस समर्थित अवधेश पुष्पा गौतम समेत कई प्रत्याशियों ने जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जनपद कार्यालय में नामांकन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए अवधेश पुष्पा गौतम ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इसी तरह विभिन्न ग्राम पंचायतों से सरपंच पद के लिए भी कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

नामांकन दाखिल करने उमड़ रही भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

 

नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रत्याशियों को आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद नामांकन स्वीकार किया गया। जनपद पंचायत कुआकोंडा कार्यालय के आसपास सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं।

जनता में चुनावी उत्साह।

कुआकोण्डा क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी जबरदस्त उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान तेज कर चुके हैं और मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद प्रचार अभियान में और तेजी आने की संभावना है। कुआकोण्डा क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।