BJPElectionकांग्रेसछत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर निगम चुनाव में भाजपा के संजय पांडे के सामने कांग्रेस के हैवीवेट कैंडिडेट मलकीत सिंह का छाया मुद्दा। 

उम्मीदवार के अपराधिक प्रकरण की जगदलपुर मे हो रही जोरो से चर्चा।

जगदलपुर।  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का चुनावी दंगल तेज है जिसमें दस नगर निगम के मेयर पद पर जीत दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है,, दस नगर निगमो में बस्तर संभाग की एक मात्र जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है और यहां उम्मीदवार की घोषणा के साथ मुकाबला रोचक हो गया है ।

यहां से बीजेपी ने संजय पांडे को और कांग्रेस ने मलकीत सिंह गैदु को महापौर प्रत्याशी बनाया है. भाजपा के उम्मीदवार संजय पांडे चार बार के पार्षद हैं वही एबीवीपी से राजनीतिक शुरुआत करने के कारण उनकी राजनीतिक पकड़ निगम की राजनीति और संगठन दोनों में काफी मजबूत है

वहीं कांग्रेस ने यहां अपने प्रभारी महामंत्री और कद्दावर नेता मलकीत सिंह हिंदू को मैदान में उतारा है जो की मसल्स और मनी पावर के मास्टर माने जाते है

जगदलपुर में परिवहन और कांग्रेस की राजनीति लंबे समय से करने वाले मलकीत सिंह अलग-अलग प्रकरणों में भूमिका के कारण चर्चित शख्शियत में गिने जाते है उनके शपथ पत्र में उनके द्वारा दी गई जानकारी पर गौर करें तो

कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू के पास 20.51 ग्राम सोना (1 लाख 60 हजार कीमत, 1.25 ग्राम चांदी (1 लाख 5 हजार कीमत), पत्नी के पास 50 ग्राम सोना (4 लाख कीमत) है। इसके अलावा मलकीत सिंह गैदू भी अभी कोई चुनाव नहीं लड़े। उनकी पत्नी के पास 8 लाख 80 हजार रुपए कैश हैं। जबकि जमीन और घर संपत्ति का बाजार मूल्य 1 करोड़ 19 हजार 644 रुपए हैं।

मलकीत सिंह गैदू छत्तीसगढ़ प्रभारी महामंत्री है। बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष रहे है। 1995-2006 तक जिले के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

2016-20 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रहे। भूपेश बघेल

दीपक बैज के करीबी माने जाते है

वही आपराधिक मामले दर्ज होने के मामले में भी मलकीत सिंह गेंदु बाकियों से आगे है प्रदेश भर के सभी प्रमुख राजनीतिक दल के मेयर उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा अपराधिक मामले मलकीत सिंह गेंदु पर ही दर्ज है

शपथ पत्र के मुताबिक

 

1 भानपुरी–

32/2013 धारा 341, 392, 342 /

02.03.2013

 

 

2 परपा–

191/2014 धारा 147, 341 (दोषमुक्त)

 

 

3

परपा–

इश्त.क्र. 27/140/2014 धारा 151,107,116 (3) – – – –

2012-13 तथा केश 14.04.2014 से लगातार

 

 

4

बोधघाट – – – –

इश्त.क्र. 182/2014 धारा 107,116 (3) – – – –

2012-13 तथा 14.04.2014 से लगातार

 

5

 

बोधघाट – – – –

इश्त.क्र. 22/2014 धारा 107,116 (3) जा.फौ. – – – –

31.01.2014

 

 

6 नगरनार – – – –

104/17 294,341,427,506बी, 147, 148, 149ता.हि. आर्म्स एक्ट धारा 25,27 – – – –

11.05.17

 

7

नगरनार – – – –

105/17 धारा 294,506बी, 341,384,507 ता.हि. – – – –

11.05.17

इसके अलावा मलकीत सिंह पर जिला बदर की कार्यवाही भी हो चुकी है । चुनाव में जहां एक ओर नगर निगम में हुए विकास कार्य और सरकार के कामकाज की चर्चा है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के अपराधिक रिकॉर्ड भी मुद्दा बना हुआ हैं।