Election

द्वितीय चरण में कटेकल्याण ब्लाक में 2 जिला सदस्य, 10 जनपद सदस्य एवं 27 सरपंच के लिए मतदान शुरूl

दंतेवाड़ा। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के कटेकल्याण ब्लॉक में 20 फरवरी को मतदान संपन्न होगा।  इस संबंध में पंचायत उप संचालक श्री मिथिलेश किसान ने बताया कि इस दूसरे चरण में कटेकल्याण ब्लॉक अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 02, जनपद पंचायत सदस्य हेतु 10, सरपंच प्रत्याशी के 27 और 86 पंच प्रत्याशियों का निर्वाचन होगा। उक्त द्वितीय चरण में 20 फरवरी को मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 64 मतदान दलों के 331 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिये जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पर्याप्त जवानों की तैनाती की गयी है। वहीं सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराये जाने हेतु सेक्टर ऑफिसर्स, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।