BJPदंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, नंदलाल मुड़ामी बने अध्यक्ष।

अरविंद कुमार कुंजाम को उपाध्यक्ष पद की मिली जिम्मेदारी। 

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में हुए पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कब्जा जमा लिया है। नंदलाल मुड़ामी  को जिला पंचायत अध्यक्ष और अरविंद कुमार कुंजाम को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनाव जीतने के बाद दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

भाजपा के इस जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा नेताओं ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना रहेगा। दंतेवाड़ा जिला पंचायत में भाजपा की यह जीत आगामी चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।