BASTARबीजापुर

14 महिला और 12 पुरुष समेत 26 नक्सलियों को मार गिराया, 18 की हुई शिनाख्त।

बीजापुर:-  बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 महिला और 12 पुरुष समेत कुल 26 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए

मारे गए 26 नक्सलियों में से 18 की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें –

  • 09 पीपीसीएम (प्लाटून पार्टी कमांडर सदस्य)
  • 01 डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) – 8 लाख का इनामी
  • 08 एसीएम (एरिया कमांडर मेंबर) – प्रत्येक पर 5 लाख का इनाम

बाकी 08 नक्सलियों की पहचान अभी जारी है।

नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जिससे नक्सली संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा है। एके 47, एसएलआर, इंसास, 312बोर, थ्री नाट थ्री जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के ऑपरेशन जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाया जा सके।

इस बड़ी सफलता पर सुरक्षाबलों ने कहा कि “हम अपने शहीद जवानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।”