दंतेवाड़ा
कुआकोंडा क्षेत्र में 7 घंटे से विद्युत बाधित, 33 केवी लाइन में फॉल्ट से अंधेरे में डूबे कई गांव।

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा कुआकोंडा क्षेत्र में पिछले 7 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।

विद्युत विभाग के कर्मचारी फॉल्ट को सुधारने में जुटे हुए हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी टीम क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत में लगी हुई है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने विद्युत व्यवस्था में बार-बार आ रही समस्याओं पर नाराजगी जताई है और जल्द समाधान की मांग की है। इस बीच, विभाग ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।