CHHATTISGARHCRPFIEDबीजापुर
नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, बारूदी सुरंग विस्फोट कर जवानों के वाहन को बनाया निशाना।

पिकअप वाहन को उड़ाया, कई जवानों के घायल होने की खबर।
बीजापुर। जिले के भोपालपट्टनम नेशनल हाईवे पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। गोरला नाले के पास सुरक्षा बलों के एक पिकअप वाहन को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया गया। विस्फोट के तुरंत बाद नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की।
सूत्रों के अनुसार, इस हमले में कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर रवाना किया गया है। बीजापुर और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियों में हाल के दिनों में तेजी देखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।