BASTARCHHATTISGARHतेलंगाना
अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

बस्तर। गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है। तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में 86 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भद्राद्रि कोठागुडेम मल्टी जोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष इन नक्सलियों ने कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित माओवादियों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। सभी नक्सली छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।आईजी रेड्डी ने बताया कि यह आत्मसमर्पण तेलंगाना सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चेयुथा’ के तहत हुआ है। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार की ओर से तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।