
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के कर्रैगुट्टा पहाड़ में चल रहे पुलिस-माओवादी ऑपरेशन से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ऑपरेशन के 9वें दिन सुरक्षाबलों ने पहाड़ी पर परचम फहराकर रणनीतिक बढ़त हासिल की है।
सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन पिछले कई दिनों से बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जारी था, जिसमें सुरक्षाबलों ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ का प्रदर्शन किया है।
ऑपरेशन की मुख्य बातें:
- हेलीकॉप्टर की मदद से 100 से अधिक जवानों को पहाड़ी पर उतारा गया।
- ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादी ठिकानों पर दबाव बनाते हुए क्षेत्र में मौजूदगी दर्ज कराई।
- पहाड़ी में अब अस्थाई कैंप बनाए जाने की तैयारी चल रही है, जिससे आगे की कार्यवाही को स्थिरता मिल सके।
सूत्रों का कहना है, यह ऑपरेशन माओवादियों के खिलाफ एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। क्षेत्र में लगातार सर्चिंग और मोर्चाबंदी जारी है। स्थानीय लोगों में भी राहत की भावना है क्योंकि लंबे समय से माओवादी गतिविधियों के कारण क्षेत्र भय के साये में था।