BilaspurCreda

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बिलासपुर में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत किया गया वृहद पौध रोपण। 

 

बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत एक भव्य वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने किया, जो ऊर्जा शिक्षा उद्यान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वट, नीम, अशोक, चीकू सहित कई फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। श्री सवन्नी ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने उद्यान के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जिनमें फाउंटेन, सौर कुटीर, मछली घर, बास्केटबॉल और स्केटिंग एरिया, तथा कीड्स प्ले जोन शामिल हैं। उन्होंने उद्यान के सुचारू संचालन एवं संधारण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

श्री सवन्नी ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कुबेर पौधा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। उन्होंने सभी को अपने कार्य क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जनभागीदारी के दृष्टिकोण से एक प्रेरणास्पद कदम माना जा रहा है।